शेयर मार्केट से सभी लोग पैसा कमाना चाहते और कुछ लोग कमा भी रहे है लेकिन शेयर मार्केट से सिर्फ 10 या 20 फीसदी लोग ही अच्छा पैसा कमा पाते है बाकी लोग या तो पैसो को गवाते है या 4 या 5 प्रतिशत का मुनफा कमा पाते है जिसका मूल कारण है शेयर मार्केट के बारे में सही जानकारी ना होना

शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाए | शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाएं

यदि आप शेयर मार्केट से अच्छा मुनाफा कामना चाहते है तो आपको शेयर मार्केट में किस शेयर पे निवेश करना चाहिए पहले ये सीखना चाहिए जिसे आज हम आपको इस पोस्ट में बातएंगे फिर आपको शेयर बाजार से पैसे कैसे कमाए समझ में आजायेगा

Table of Contents

शेयर बाजार में कैसे करें निवेश की शुरुआत?

  1. शेयर मार्केट या शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत करने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए और डीमैट अकाउंट खुलवाने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट होना जरुरी है अगर आपके पास बैंक अकाउंट है तो डीमैट अकाउंट आप किसी भी ब्रोकरेज के पास खुलवा सकते है
  2. डीमैट अकाउंट खुलवाने के बाद आपको किस कंपनी के शेयर खरीदने चाहिए किस कंपनी के शेयर नहीं खरीदने चाहिए इसकी जानकारी होनी चाहिए मतलब मार्केट को समझना चाहिए
  3. छोटी रकम से करे शेयर मार्केट में निवेश

शेयर मार्केट मे पैसा कैसे लगाए | शेयर बाजार से पैसे कैसे कमाए?

यदि आप जानना चाहते है की शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाए तो सबसे पहले आपको ऐसा सेक्टर चुनना है जिसके बारे में आपको अच्छी जानकारी हो फिर किसी ऐसी कंपनी का शेयर खरीदना चाहिए जो पिछले 10 वर्षो में अच्छा मुनाफा कमाई हो


शुरआती दौर में लोगो को अक्सर समझ नहीं आता है की किस कंपनी का शेयर ख़रीदे जिसकी वजह से लोग निवेश नहीं कर पाते है और कर भी देते है तो किसी अच्छे शेयर में निवेश नहीं कर पाते है, यह रहे अच्छे शेयर खरीदने के कुछ तरीके -

सही सेक्टर चुने 

शेयर मार्केट में कई सेक्टर होते है आपको हमेशा उसी सेक्टर में निवेश करना चाहिए जिसकी आपको बढ़िया से जानकारी हो जैसे मान लेते है आपको टेलेकमुनिकशन सेक्टर में आपको अच्छी जानकारी है तो आप इसी सेक्टर के सबसे अच्छी कंपनी का शेयर ख़रीदे

अलग - अलग सेक्टर मे करे निवेश

शेयर मार्केट मे जब निवेश करे अलग-अलग सेक्टर मे करे क्युकी जब शेयर मार्केट मे कोई एक सेक्टर मे गिरावट देखने को मिलता है तो वही पर दूसरे सेक्टर मे बहोत तेजी से बढ़ोतरी दिखती है यदि आप किसी एक ही सेक्टर मे निवेश करते है तो आपको इससे बचना चाहिए और शेयर मार्केट से अच्छा पैसा कमाने के लिए अलग-अलग सेक्टरों मे निवेश करना चाहिए

कौन सी कंपनी का शेयर खरीदे? 

जब शेयर ख़रीदे तो मूलरूप से मजबूत कंपनियों का शेयर ही शेयर खरीदना चाहिए, आपको देखना चाहिए की कंपनी ग्रोथ कैसी है, कंपनी हर साल कितना मुनाफा कमाती है, कंपनी ने ज्यादा लोन ना लिया हो और क्या वो कंपनी भविष्य में भी अच्छा मुनाफा कमा पायेगी यदि आप यह सब देख कर कंपनी का शेयर खरीदते है तो ज्यादा चांस है की आप भी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे

शेयर कब खरीदना चाहिए?

वैसे शेयर आप जब चाहे तब खरीद सकते है लेकिन अगर आप कम पैसे निवेश करके ज्यादा पैसा कमाना चाहते है तो आपको उस समय निवेश करना चाहिए जब मार्केट में गिरावट आयी हो जैसे 3 अप्रैल 2020 को मार्किट में भारी गिरावट आया था लेकिन फिर मार्केट को फिर से ग्रो होने में ज्यादा टाइम नहीं लगा और 1.5 साल तक जाते-जाते मार्केट लगभग दुगना तेजी से ग्रो हो गया

शेयर कब बेचना चाहिए?

शेयर मार्केट में नए निवेश मार्केट में गिरावट आते ही अक्सर जल्दीबाज़ी में नुकसान के डर से शेयर को घाटे में बेच देते है ऐसे घबराकर आपको ये गलती करने से बचना चाहिए क्युकी मार्केट गिरता और बढ़ता रहता है


मतलब आज मार्केट गिरा है तो इसके डर से शेयर को हमे बेचना नहीं चाहिए शेयर को होल्ड करके रखे शेयर का दाम फिर से जब बढ़ जाए तब बेचे, शेयर को तभी बेचे जब आपको लगे की कंपनी अब बंद हो जाएगी या फिर चल नहीं पाएगी अन्यथा शेयर को नहीं बेचना चाहिए

शेयर मार्केट मे कितना पैसा लगाना चाहिए?

वैसे शेयर मार्केट मे आप चाहे जितना भी पैसा निवेश या लगा सकते है इसकी कोई लिमिट नहीं है लेकिन अगर आप शेयर मार्केट मे नए निवेशक है और आपको शेयर मार्केट का काम अभी सिख रहे है तो आपको अपनी मासिक कमाई का 5 या 10 प्रतिशत ही शेयर मार्केट मे लगाना चाहिए

शेयर बाजार मे नुकसान से बचने के टिप्स

  1. शेयर बाजार की अच्छी जानकारी होने पर ही शेयर मार्केट मे पैसा लगाए
  2. किसी के कहने पर कोई भी कंपनी का शेयर ना खरीदे ना बेचे खुद से anylasis करने के बाद ही शेयर को खरीदे या बेचे
  3. अगर आप नए निवेशवक है तो आपको अपनी कमाई का केवल 5 या 10 प्रतिशत ही निवेश करना चाहिए
  4. निवेश की अवधि ज्यादा रखे 
  5. नए निवेशक ट्रेडिंग मे ज्यादा पैसा ना लगाए
  6. कैंडलस्टिक चार्ट्स पैटर्न का पालन करें
  7. फंडामेंटल एनालिसिस करने के बाद ही शेयर मार्केट मे पैसा लगाए