स्टॉक एक्सचेंज क्या होता है भारत में कितने स्टॉक एक्सचेंज या शेयर बाजार है | स्टॉक एक्सचेंज कैसे काम करता है?
जब बात शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने की आती है तो स्टॉक एक्सचेंज नाम सुनने को मिलता है लेकिन क्या आपको पता है स्टॉक एक्सचेंज क्या होता है , स्टॉक एक्सचेंज काम कैसे करता है और इसका इतिहास क्या है अगर आपको यह सब नहीं पता तो इस लेख को आप पूरा पढ़िए इसमें आपको स्टॉक एक्सचेंज के बारे में पूरा विस्तार से बताया जाएगा। Table of Contents स्टॉक एक्सचेंज क्या होता है? स्टॉक एक्सचेंज को शेयर बाजार भी बोला जाता है एक ऐसा बाजार जहाँ पर कोई भी कंपनी का मालिक अपनी कंपनी का शेयर बेचता है और निवेशक उस शेयर को खरीदते है, स्टॉक एक्सचेंज में शेयर्स के अलावा बांड्स, म्युचअल फण्ड, डिबेंचर, डेरिवेटिव्स, गवर्नमेंट सिक्योरिटी भी ट्रेड होती है । स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी क्यों जुड़ती है? जब कोई भी कंपनी का मालिक अपना व्यापर और बढ़ाना चाहते है तो उन्हें पैसो की जरुरत होती है यदि उस कंपनी के मालिक के पास उतना पैसा ना हो तो कंपनी का मालिक पैसा इक्क्ठा करने के लिए अपने कंपनी का शेयर बेचने के लिए किसी भी स्टॉक एक्सचेंज से जुड़ता है इस प्रक्रिया को आई पी ओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग...